Advertisement

 कांग्रेस ने राजस्थान को बना दिया तालिबान- सीपी जोशी

कांग्रेस ने राजस्थान को बना दिया तालिबान- सीपी जोशी



बोले- वर्ग विशेष को खुश करने में जुटे कांग्रेस, CM को सपने में नजर आती है RSS

जयपुर | उदयपुर में जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई धारा 144 को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि मेवाड़ में महाराणा प्रताप ने भगवा पताका लेकर मुगलों को परास्त किया। कभी समझौता नहीं किया, बल्कि संघर्ष किया। उन्होंने मेवाड़ को कभी प्राधीन नहीं होने दिया। उस भगवा पताका लगाने के लिए उदयपुर में प्रतिबंध लगाने का फैसला पूरी तरह गलत है। मैं पूछना चाहता हूं यह राजस्थान है कि तालिबान है जहां एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है।


जोशी ने कहा कि एक और कोटा में पीएफआई का जुलूस निकलता है। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लेकिन रामनवमी का जुलूस निकलता है। तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाता है। कांग्रेस के नेता सरकार बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट खड़े कर देते हैं। लेकिन जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कांग्रेस ने एक भी वकील को खड़ा नहीं किया। आखिर किसके दबाव में किसके प्रभाव में और किसको खुश करने के लिए सरकार इस तरह के फैसले ले रही है।


सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेसी नेताओं को सपने में भी आरएसएस ही नजर आती है। राजस्थान के डॉक्टर अगर हड़ताल करते हैं। तो उसके लिए भी कहते हैं कि संघ वाले करवा रहे हैं। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। कांग्रेसी नेता खालिस्तान का समर्थन करते हैं। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। जिससे जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन से आम जनता परेशान हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। हर दिन बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। दलितों की हालत बद से बदतर हो गई है। अपराधी बेखौफ गैंगवॉर की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठी और थोथी घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस ने जनता से सिर्फ वादाखिलाफी की है। क्या कांग्रेसी नेता इस मॉडल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।


जोशी ने कहा कि चिरंजीवी योजना पर भी सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा है। प्राइवेट हॉस्पिटल सरकार के फैसले के खिलाफ हाथ जोड़ लेते हैं कि हमें इलाज नहीं करना है। राजस्थान में सिर्फ कागजों में योजनाएं चल रही है। इन योजनाओं में जहां पर थोड़ा बहुत काम हुआ भी है। वह भी केंद्र सरकार द्वारा दिए गए फंड के आधार पर ही किया गया है। कांग्रेस सरकार को इस बात को नहीं भूलना चाहिए।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में टीम स्पिरिट के साथ काम होता है। अध्यक्ष अकेला कुछ नहीं करता। मैं भी एक कार्यकर्ता के नाते जो भूमिका मिली है। उसको ठीक से निर्वहन कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज पार्टी द्वारा जयपुर संभाग की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें पार्टी के संगठनात्मक फैसलों को लेकर चिंतन और मंथन किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक संभाग में इस तरह की बैठक आयोजित करेंगे। ताकि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाकर आम जनता को राहत दिला सके। इसके साथ ही संगठन में भी जल्द बदलाव करेंगे।

0 Response to " कांग्रेस ने राजस्थान को बना दिया तालिबान- सीपी जोशी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status