देवनारायण मंदिर में रात को चोरी, सुबह पता चला
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
एक किलो चांदी के 7 छत्र व दान पात्र से पच्चीस-तीस हजार रुपए चुराए
अजमेर | अजमेर जिले के इन्द्रगढ़ स्थित देवनारायण मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर एक किलो चांदी के 7 छत्र व दान पात्र से करीब पच्चीस-तीस हजार रुपए नकदी चुरा कर ले गए। पुजारी सुबह मंदिर पहुंचा तो चोरी का पता चला। बिजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्द्रगढ़ निवासी सांवर लाल पुत्र श्रवण लाल गुर्जर ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह देव नारायण में पूजा पाठ का काम करता है। सुबह जब मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए पहुंचा तो देखा कि चोरी की वारदात रात के समय अंजाम दी गई। चोर यहां से एक किलो चांदी के 7 छत्र व दान पात्र से करीब पच्चीस तीस हजार रुपए नकद चुरा कर ले गए। बिजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई शिवचरण सिंह गुर्जर को सौंपी।

0 Response to " देवनारायण मंदिर में रात को चोरी, सुबह पता चला"
एक टिप्पणी भेजें