JLN हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी रही कतारें
गुड फ्राइडे का हॉलीडे होने के कारण बंद रहा आउटडोर, रेजिडेंट व इन्टर्न ने संभाली व्यवस्थाएं
अजमेर | अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। गुड फ्राइडे पर सरकारी अवकाश होने से अस्पताल की ओपीडी सहित विभिन्न विभाग बंद रहे। जिसके कारण मरीजों की लंबी कतार इमरजेंसी के बाहर दिखाई दी। हालांकि इस दौरान रेजिडेंट और इन्टर्नस डॉक्टर्स के द्वारा व्यवस्थाओं को संभाला गया।
दरअसल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर सरकारी अवकाश रहा। सरकारी अवकाश के चलते संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल की ओपीडी भी बंद रही। जिसके कारण 4 जिलों से पहुंचने वाले मरीज हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में पहुंच गए। इमरजेंसी के बाहर मरीजों की कतार देखी गई। खांसी-बुखार सहित अन्य बीमारियों के मरीज इमरजेंसी में दिखाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स और इन्टर्नस के द्वारा व्यवस्थाओं को संभाला गया।
जांच केंद्रों के बाहर भी भीड़
गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण ओपीडी के साथी विभिन्न जांच केंद्र भी बंद रहे। इमरजेंसी के पास एक्स-रे रूम में भी एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।

0 Response to "JLN हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी रही कतारें"
एक टिप्पणी भेजें