Advertisement

 पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।


रिपोर्टर:-जाकिर अली 

निवाई | पुलिस थाना निवाई द्वारा अपराधियों की धरपक्कड हेतू चलाये जा रहे  विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, राज0 जयपुर के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  राजर्षि राज वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत थाना निवाई क्षेत्र मे वांछित अपराधियों (स्थायी वारण्टी, मफरुर, भगोडे, 299 जा0 फौ0, उद्घोषित अपराधी व ईनामी अपराधियों) व अवैध फायर आर्म्स की धरपक्कड के क्रम में  भवानी सिंह राठौड अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय टोंक व श्री संदीप सारस्वत वृत्ताधिकारी वृत्त निवाई के पर्यवेक्षण में छोटे लाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निवाई के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम द्वारा कार्रवाही करते हुये पुलिस थाना निवाई क्षैत्र में सक्रिय अपराधी परशुराम पुत्र भैरूलाल जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी हाडा वाली ढाणी, ढाणी जुगलपुरा थाना निवाई जिला टोंक को आज दिनांक 07.04.2023 को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। गैरसायल परशुराम के विरुद्व पूर्व मे संगीन धाराओ के 6 प्रकरण दर्ज है, जो न्यायालयो मे विचाराधीन है।

0 Response to " पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status