सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | पुलिस वृत्ताधिकारी के निर्देशन में एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी छोटेलाल ने बताया कि अपराधियों के धरपकड अभियान के तहत गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निवाई क्षेत्र में सक्रिय अपराधी तथा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने के मामले में परशुराम पुत्र भैरूलाल मीणा निवासी हाड़ा वाली ढाणी, ढाणी जुगलपुरा थाना निवाई जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी परशुराम के विरुद्ध पूर्व में संगीन धाराओं के 6 प्रकरण दर्ज हैं।

0 Response to "सक्रिय अपराधी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें