हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | कृष्णा कॉलोनी स्थित मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हनुमान जी महाराज के चोला चढ़ाकर दिन में भजन सकीर्तन का आयोजन किया। रात्रि में कॉलोनी वासियों ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करके महाआरती कर प्रसादी का वितरण करके सुख शांति वह भक्ति की मनोकामना की। इस दौरान बच्चों को इनामें वितरित की। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष रामराय शर्मा, जगदीश सोनी, भेरूलाल शर्मा, रामप्रसाद खंडेलवाल, लल्लू नाटाणी, शिवजीराम, कैलाश पारीक, दिलीपसिंह राजावत, कमलेश नाटाणी, सूर्यप्रकाश खंडेलवाल, महिला मंडल अध्यक्ष आशा जैन सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई"
एक टिप्पणी भेजें