Advertisement

 पवनकुमार शर्मा टोंक जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत

पवनकुमार शर्मा टोंक जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत


रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा 

निवाई | राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमन ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संगठन में पवनकुमार शर्मा पेट्रोल पंप वाले निवाई को टोंक जिले के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। एडवोकेट रमेशकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर विद्यानगर में स्थित श्री परशुराम भवन में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से पवनकुमार शर्मा को टोंक जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवनकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाकर सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमन के निर्देशानुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवनकुमार शर्मा ने सभी तहसीलो अध्यक्ष के पदों की घोषणा करते हुए निवाई तहसील अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट रमेशकुमार शर्मा निवासी अलियाबाद, पीपलू तहसील अध्यक्ष छीतरलाल शर्मा, टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष आत्माराम शर्मा, मालपुरा तहसील अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, देवली तहसील अध्यक्ष राजेश तिवारी, उनियारा तहसील अध्यक्ष अशोककुमार शर्मा, टोंक तहसील अध्यक्ष के पद पर दुर्गालाल शर्मा एवं टोंक जिला मीडिया प्रभारी के पद पर लक्ष्मीचंद शर्मा निवासी जयसिंहपुरा को मनोनीत किया है।

0 Response to " पवनकुमार शर्मा टोंक जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status