लोगों को मिले गुणवत्तापूर्ण भोजन -अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता की जांच की
निवाई | स्थानीय नगरपालिका में संचालित इंदिरा रसोई योजना का शुक्रवार को नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी ने आकस्मिक अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी ने इंदिरा रसोई में नगरपालिका के कर्मचारियों एवं पार्षदों के साथ भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ, स्वादिष्ट, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। उन्होंने कहा कि इन्दिरा रसोई में नियमित साफ.-सफाई हो। समय-समय पर पौंछा लगवाएं जिससे मच्छर एवं मक्खियां नहीं हो। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जूते चप्पल पहनकर रसोई में प्रवेश नहीं होने देवें। अनावश्यक एवं फालतू लोग रसोई में नहीं बैठाएं। इस अवसर पर पार्षद कमलेश किराड, विजय शर्मा, सहायक अभियंता राजेश बैरवा, सफाई निरीक्षक बाबूलाल पंडा, गोपाललाल गुप्ता सहित कई कर्मचारी एवं पार्षद मौजूद थे।

0 Response to " लोगों को मिले गुणवत्तापूर्ण भोजन -अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी"
एक टिप्पणी भेजें