Advertisement

मालपुरा को जिला बनाओ की मांग को लेकर बन्द रहे लावा व लाम्बाहरिसिंह कस्बे।

मालपुरा को जिला बनाओ की मांग को लेकर बन्द रहे लावा व लाम्बाहरिसिंह कस्बे।



रिपोर्टर :-आशीष डालमिया 

 मालपुरा  | मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर मालपुरा जिला बनाओ कोर कमेटी के आह्वान पर आज मालपुरा उपखंड में लावा व लांबाहरिसिंह कस्बा पूर्णतया बंद रहा। बंद के दौरान सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, केबिनें, चाय की होटलें, फल फ्रूट, किराना, कपड़ा, सभी प्रकार की दुकानों के बंद रहने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बंद के चलते दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 40 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। दुकानें बंद रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा व आवश्यकता की वस्तुओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। लावा व लांबाहरिसिंह के ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। लांबाहरिसिंह में सीआर रूपचंद आकोदिया, सरपंच प्रतिनिधि रमेश वैष्णव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लाम्बाहरिसिंह थाना प्रभारी भागीरथ सिंह  को व मालपुरा पहुंच उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मालपुरा को जिला बनाने व लाम्बाहरिसिंह को तहसील बनाने की मांग की। लावा में सरपंच कमल कुमार जैन के नेतृत्व में बस स्टैंड पर व्यापारिक संगठनों व प्रबुद्ध जनों की ओर से सांकेतिक धरना देकर नायब तहसीलदार डिग्गी कैलाश नारायण मीणा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मालपुरा को जिला बनाने की मांग की। इस दौरान मालपुरा जिला बनाओ कोर कमेटी के अध्यक्ष किशनलाल फगोड़िया भी मौजूद रहे।

0 Response to "मालपुरा को जिला बनाओ की मांग को लेकर बन्द रहे लावा व लाम्बाहरिसिंह कस्बे।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status