विद्यार्थियों ने निकाली स्वास्थ्य रैली, स्वच्छता का दिया संदेश
स्वास्थ्य ही जीवन है नुक्कड नाटक के जरिए स्टूडेंट्स ने स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
जयपुर | भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम प्रताप नगर जयपुर की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों व समाज को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूपेण स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों के लिए विशिष्ठ प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें व्याख्यान व गीत के माध्यम से स्वास्थ्य का महत्व व इसे बनाए रखने का सन्देश दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य रैली और ‘स्वास्थ्य ही जीवन है’ नामक नुक्कड़ नाटक के माध्यम समाज में चेतनाजागृत करने का प्रयास किया गया।
सभी विद्यार्थियों ने योग व ध्यान के माध्यम से शरीर व मन को एकाग्रचित्त किया और हिंदी व अंग्रेजी में स्लोगन लिखकर विद्यालय में लगाए। अच्छे स्वास्थ्य हेतु स्वच्छ पर्यावरण के महत्त्व को समझते हुए विद्यार्थियों ने सार्वजानिक पार्क की सफाई की और वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया। प्राचार्या अजयश्री शर्मा ने विद्यार्थियों को समुचित कसरत, पोष्टिक आहार, ध्यान, खेलकूद के लिए प्रेरित कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ।

0 Response to "विद्यार्थियों ने निकाली स्वास्थ्य रैली, स्वच्छता का दिया संदेश"
एक टिप्पणी भेजें