रिश्वत लेते गिरफ्तार रीडर को कोर्ट में किया पेश
20 अप्रैल तक भेजा जेल, सजा की अपील में निर्णय फेवर में कराने के लिए मांगी थी रिश्वत
अजमेर | अजमेर एसीबी ने 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए संभागीय आयुक्त के रीडर को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी रीडर को 20 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। एसीबी मामले में रीडर के घर से मिले 16 लाख रुपए नगदी और 4 भूखंडों के दस्तावेजों को लेकर के जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि अजमेर एसीबी ने बुधवार को संभागीय आयुक्त के रीडर को शिकायतकर्ता से सजा की अपील में निर्णय फेवर में कराने के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
एसीबी कोर्ट के सरकारी वकील सतनारायण चितारा ने बताया कि गुरुवार को 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए अजमेर संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा के रीडर याकूब बख्श को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपी रीडर को 20 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में एसीबी आरोपी रीडर के घर से बरामद हुए 16 लाख 15 हजार रुपए की नगदी और 4 भूखंडों के दस्तावेज को लेकर के जांच कर रही है।
ये था मामल
अजमेर एसीबी ने बुधवार को संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा के कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी याकूब बख्श को 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी रीडर ने शिकायतकर्ता से सजा की अपील में निर्णय फेवर में कराने के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी रीडर 5 हजार पहले ले चुका था। एसीबी को अलीगढ़ के भू-अभिलेख निरीक्षक हरिपाल वर्मा ने शिकायत देकर बताया था कि एसडीएम उनियारा ने 17 सीसी का नोटिस दिया और उसमें 1 साल की सजा दे दी। इसकी अपील की थी। इस पर पक्ष में निर्णय करने के लिए आरोपी रीडर के द्वारा रिश्वत मांगी गई थी।

0 Response to "रिश्वत लेते गिरफ्तार रीडर को कोर्ट में किया पेश"
एक टिप्पणी भेजें