कार्यपालक मजिस्टेªट किये गये नियुक्त
रविवार, 2 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाडा। जिले में 3 अप्रैल को महावीर जयंती, 6 अप्रैल को हनुमान जयंती तथा 22 अप्रैल को ईदुलफितर इत्यादि त्योंहार/उत्सव के लिए क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किये गये।
जिला मजिस्टेªट श्री आशीष मोदी ने श्री विनोद कुमार उपखण्ड मजिस्टेªट भीलावाडा व श्री सत्यनारायण लोहार नायब तहसीलदार सुवाणा को कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए, श्री हरेन्द्र सिंह चौहान तहसीलदार भीलवाडा व श्री कैलाश चंद्र मीणा नायब तहसीलदार भीलवाड़ा को भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए, श्री वेणी प्रसाद सरगरा तहसीलदार नगर विकास न्यास को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लिए, श्री आशीष सोनी तहसीलदार भू अभिलेख भीलवाडा को प्रतापनगर व पुर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया है।
श्री विनोद कुमार उपखण्ड मजिस्टेªट भीलवाडा व श्री सत्यनारायण लोहार नायब तहसीलदार सुवाणा को 3 अप्रैल को महावीर जयंती शोभायात्रा (श्वेतांबर जैन समाज ) के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट तथा श्री हरेन्द्र सिंह चोहान तहसीलदार भीलवाडा व श्री कैलाश चंद्र मीणा नायब तहसीलदार भीलवाडा को 3 अप्रैल को महावीर जयंती शोभायात्रा ( दिगंबर जैन समाज) के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया है।
नियुक्त कार्यपालक मजिस्टेªट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निखरानी रखेगे तथा सतर्कता बरतेगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना जिला मजिस्टेªट/उच्च अधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्यवाही संपादित करेगे।
उक्त स्थानों के अलावा जिले के अन्य स्थानों के लिए सम्बन्धित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित तहसीलदार कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे व सतर्कता बरतेगें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की सुनिश्चितता करेगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरन्त उच्च अधिकारियों को जिला मजिस्टेªट कार्यालय को देते हुए आवश्यक कार्यवाही संपादित करेगे।
उक्त प्रयोजनार्थ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अति जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भीलवाड़ा शहर के लिए तथा अति० जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), भीलवाड़ा शहर को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट होगें।

0 Response to "कार्यपालक मजिस्टेªट किये गये नियुक्त"
एक टिप्पणी भेजें