Advertisement

 परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

ब्राह्मण समाज की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों
 को सम्मानीत करते हुए कार्यकर्ता।


शोभायात्रा के अध्यक्ष के पद पर रामपाल शर्मा नियुक्त
रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा 
निवाई | स्थानीय बडी के मंदिर में रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी समाज बंधुओं द्वारा 22 अप्रैल को होने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान किया गया। मनीष कैसोट ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवनकुमार शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट रमेशकुमार शर्मा के सानिध्य में बैठक का आयोजन हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवनकुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमे अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेवें। बैठक में सर्वसम्मती से भगवान परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष के पद पर रामपाल शर्मा को नियुक्त किया गया। ब्राह्मण समाज के अध्यक्षों व संरक्षकों सहित सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में डॉ. एलडी शर्मा, सर्वेश द्विवेदी, बृजमोहन शर्मा अलियाबाद, एडवोकेट सुरेश शर्मा, सत्यनारायण तिवाडी, शंकरलाल शर्मा, मनीष केसोट, रामलाल पंडा, सत्यनारायण पंचोली, विनोद तिवाडी, रामप्रसाद शर्मा, राजुलाल शर्मा व जगमोहन शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to " परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status