Advertisement

 परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा

परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा



वक्ता बोले-ब्राह्मण समाज को अपने अधिकार और सम्मान पाने के लिए एकजुट होना जरूरी

रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)

पीपलू  | कस्बे में शनिवार को श्रीचारभुजानाथ मंदिर से विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण महासभा तहसील पीपलू के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। महिला-पुरुष, युवक-युवतियां भगवान परशुराम के जयकारों के जमकर थिरकते हुए नजर आए। साथ ही बच्चें ध्वज पताका लहराते हुए चले। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी भी सजी हुई थी। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सभागार पहुंची। जहां अतिथि उपखंड अधिकारी वर्षा शर्मा, दंडी स्वामी महाराज, जिलाध्यक्ष पवनकुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल शंशाक भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री रमाकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष छीतरलाल शर्मा, सीबीईओ विष्णु शर्मा, कैलाश पारीक, अंकित शर्मा, डॉ. अंशुल शर्मा, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र शास्त्री ने समाज की 50 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया। साथ ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अधिकार और सम्मान पाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसा आचरण करें जिसे दूसरे लोग फॉलो करें। समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर नई दिशा में काम करें। दूसरों की बुराइयां लेने से अच्छा है अपना अच्छा व्यवहार दूसरों को दें। अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि वे समाज में सम्मान से खड़े हो सकें। भगवान परशुराम ने हमेशा ही अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई थी और अन्याय अत्याचार को खत्म कर हिंदू धर्म की रक्षा की थी। वक्ताओं ने बताया कि आज वर्तमान में भी हमें अपने धर्म की रक्षा के लिए भगवान परशुराम के बताए हुए पद चिन्हों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के केदार शर्मा, विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, आलोक दाधीच, दीपक शर्मा, धर्मराज शर्मा, आशीष त्रिपाठी, भरत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा,रामेश्वर तिवाडी बनवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे!

0 Response to " परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status