मंदिर में चोरी का खुलासा करने पर पुलिस का सम्मान
राजनीतिक और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने थाने जाकर लगाए जिंदाबाद के नारे
सवाई माधोपुर | पुलिस प्रशासन को अक्सर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। अब सवाई माधोपुर के बौंली में लोगों ने पुलिस की तारीफ करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए हैं।
दरअसल, गुरुवार को पुलिस ने 31 मार्च को बौंली के ठाकुर जी के मंदिर से मूर्ति चोरी का खुलासा किया था। इसके बाद शुक्रवार को राजनीतिक व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारी बौंली थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी कुसुमलता मीणा और स्टाफ का अभिनंदन किया।
20 से ज्यादा चोरी की वारदात खुलने की संभावना
31 मार्च 2023 को बौंली के झरझरी बाग स्थित बांके बिहारी मंदिर से राधाकृष्ण की अष्टधातु की सैकड़ों साल पुरानी बहुमूल्य मूर्तियां व अन्य सामान चोरी हो गये थे। जिन्हें बौली थाना पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया। डिटेन किए गए दोनों आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर लगभग 20 से अधिक चोरियां खुलने की संभावना भी जताई जा रही है। बीते कुछ समय में हुई अधिकांश चोरियां खुलने की संभावनाओं से व्यापारियों में खुशी की लहर है।
पुलिस का ’अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास’
महज 5 दिनों में मूर्ति चोरी जैसी बड़ी वारदात खुलने के बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मक रुख देखा जा रहा है। इस मौके पर ैभ्व् कुसुमलता मीणा ने कहा कि ैच् हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में बौली थाना पुलिस ’अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास’ की तर्ज पर काम कर रही है और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। ैभ्व् मीना ने कहा कि भविष्य में भी थाना पुलिस इसी प्रकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहेगी।

0 Response to " मंदिर में चोरी का खुलासा करने पर पुलिस का सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें