Advertisement

कोटा निगम दक्षिण ने वसूला एक लाख से ज्यादा जुर्माना

कोटा निगम दक्षिण ने वसूला एक लाख से ज्यादा जुर्माना

 सड़क पर कचरा फैंकने वालों और अवैध होर्डिंग पर निगम कर रहा कार्यवाही, अतिक्रमियों पर भी गाज

कोटा | कोटा नगर निगम दक्षिण सफाई व्यवस्था को मजबूत और शहर में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लगातार कार्यवाही कर रहा है। कोटा दक्षिण निगम की तरफ से अभियान चलाकर एक्शन लिए जा रहे है। अतिक्रमियों और शहर में जगह जगह कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही अवैध होर्डिंग बैनर लगाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है।

उपायुक्त राजेश डागा ने बताया- शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश की जा रही है ताकि सफाई व्यवस्था में कोटा दक्षिण की रैंकिंग में सुधार हो। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग, दुकानदार, मैस संचालक कचरा सड़क किनारे फैंक देते है। नालों में कचरा फैंका जाता है जिससे की सफाई व्यवस्था बिगड़ती है।

ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही पांबद करवाया जा रहा है। शुरूआती एक दो कार्यवाही के बाद अब लोग भी जागरूक हुए हैं और कोई भी सड़क पर कचरा फैंकता है तो उसके वीडियो समेत जानकारी अधिकारियों को पहुंचा रहे है। जिससे कार्यवाही बढ़ी है। करीब एक महिने में निगम की टीम ने एक लाख पच्चीस हजार रूपए से ज्यादा के चालान कचरा सड़क पर फैंकने वाले लोगों के बनाए है।

चालान की कार्यवाही के साथ समझाईश की जा रही है। लोग नहीं मानते हैं तो एक्शन लिया जाकर पांबद करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सड़को पर सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को पांबद किया हुआ है कि कचरा दिखना नहीं चाहिए। इसके लिए रात में मुख्य सड़कों की और गलियों में सुबह सफाई व्यवस्था का रोटेशन बनाया हुआ है। साथ ही शहर में टिपर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है।

अतिक्रमियों पर भी कार्रवाई

कोटा शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बना हुआ है। जगह जगह सड़क किनारे लोगों ने थडियां बना ली है। फ्लाईओवर के नीचे तो पूरे शहर में अतिक्रमण हो रहे हैं। इन पर भी अब निगम की टीमें कार्रवाई कर रही है। यूआईटी और निगम की टीमें मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। उपायुक्त डागा के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दो तीन दिन बाद वापस फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है कि जहां से अतिक्रमण हटाया वहां फिर से तो अतिक्रमी नहीं आ गए। हाल में ही तलवंडी चैराहे पर आग लगने की घटना के बाद अतिक्रमण के चलते दमकल मौके तक नहीं पहुंच सकी थी। जिसके बाद तुरंत ही मौके पर अतिक्रमण हटाए गए थे। इसके अलावा अवैध रूप से होडिंग बैनर लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 70 हजार का जुर्माना वसूला गया है।


0 Response to "कोटा निगम दक्षिण ने वसूला एक लाख से ज्यादा जुर्माना"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status