घर से लापता हुई 16 साल की नाबालिग
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
Comment
नोहरे में जाने की कहकर निकली, वापस नहीं लौटी, तलाशने पर भी नहीं मिली
अजमेर | अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के चाचा ने भिनाय थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है।
करांटी -भिनाय निवासी चाचा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग भतीजी शाम को नोहरे में जाकर वापस आने की कहकर घर से निकली। लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। सभी जगह पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन वह नहीं मिली। वह दुबली पतली है और लम्बाई साढे चार फुट के करीबन है। रंग सांवला है और उसने गुलाबी रंग का टॉपर व आसमानी रंग का सलवार पहन रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गिरधारी सिंह को सौंपी है।

0 Response to "घर से लापता हुई 16 साल की नाबालिग"
एक टिप्पणी भेजें