Advertisement

विधायक ने 384.43 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण किया

विधायक ने 384.43 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण किया

 


पीपलू (ओपी शर्मा)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाथड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढिया में शनिवार को विधायक प्रशांत बैरवा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीणा, सरपंच कपिला गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष अशोक राव, प्रधानाचार्य किशनलाल कुम्हार ने विभिन्न विकास कार्यों का एक ही स्थान पर शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन, छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करने, सांस्कृतिक प्रस्तुति करने के साथ हुई। इस दौरान 265.08 लाख रुपए से होने वाले लाइनिंग वर्क इन बेलेंस लेंथ ऑफ मेन केनाल मासी बांध चेन 600 से टल तक कार्य, 101.35 लाख रुपए की लागत से सोहेला डिग्गी रोड से मोहम्मद नगर (बैरवा ढाणी) कार्य का शिलान्यास किया। वही 18 लाख रुपए की लागत से रमसा में बने दो कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सहायक विकास अधिकारी प्रहलादराम बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी मुरलीधर लोदी, जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक जैन, पीसीसी सदस्य ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, सरपंच रामलाल मीणा, सरपंच गिर्राज प्रजापत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री रामबिलास सैनी, कोषाध्यक्ष गोविंद चौधरी, सचिव पंकज बैरवा, देवालाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, सलीम देशवाली, रतनलाल चौधरी, भरत चौधरी, हनुमान चौधरी, मुकेश बैरवा, गिरदावर श्योजीराम चौधरी, एसीबीईओ नरेन्द्र कुमार सोगानी, प्रहलाद टाटावत आदि मौजूद रहे।

0 Response to "विधायक ने 384.43 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण किया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status