Advertisement

सोहेला विधालय में वन महोत्सव का आयोजन

सोहेला विधालय में वन महोत्सव का आयोजन

 


पीपलू (ओपी शर्मा)। सोहेला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को

टिओएफआर के निर्देशन में एनएसएस योजना के तहत न महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विघार्थियों द्वारा रैली निकालकर पौधारोपण एवं वन संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टोंक क्षेत्रीय वन अधिकारी सीताराम धोबी एवं प्रधानाचार्य लल्लू राम शर्मा 

ने पौधा रोपण करके किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सीताराम धोबी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बेहद जरूरी है क्योंकि प्रदूषण आज मानव जीवन के लिए घातक और जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने बच्चों को पेड़ पौधों का महत्व और उपयोगिता बताई। 


प्रधानाचार्य लल्लूराम शर्मा ने कहा कि सभी मानवों,जीव जंतुओं के स्वस्थ रहने के लिए पेड़ों का सर्वाधिक महत्त्व है। पेड़ हमें जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं और विषैली कार्बन डाइऑक्साइड गैस सोखते हैं। अतः सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी समुचित देखभाल भी करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने बागवानी, छायादार फलदार पौधे जामुन, अमरूद, गुलमोहर, कल्पवृक्ष सेमल आदि विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे। 

बच्चों ने वृक्ष हमारा जीवन का उदधोष करते हुए पेड़ पौधों की समुचित देखभाल करने की भी शपथ ली। बच्चों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताते हुए साफ सफाई रखने और सिंगल प्लास्टिक का प्रयोग ना करने का आव्हान किया गया।इस अवसर पर वाईस प्रिंसीपल खेमचंद महावर उप प्रधानाचार्य तुलसी दास, परमेश्वर योगी, दीपक जारवाल, गिर्राज शर्मा पूरण मीणा ,कमलकांत साहू,समरिन उस्मानी,आशा बैरवा, अल्का शर्मा, पुष्पा महावर, अजली गौड़, रेखा जैन, वन विभाग से टोंक सदर फोरेस्टर व्रिक्रम शर्मा, सोहेला फोरेस्टर मुकेश थोरी, गार्ड आशीष चौधरी, शंकर जाट, हेमराज, रामभजन आदि मौजूद रहे।

0 Response to "सोहेला विधालय में वन महोत्सव का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status