निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे अंकुर सालोंदिया ने भी दिखाया दमखम
(भागचंद कौशिक)
निवाई। निवाई परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के दौरान निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे अंकुर सालों दिया ने भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया वही जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर गुलाब केफूलों की बरसात कर आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया सैकड़ो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अंकुर सालोदिया के साथ आए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान अंकुर सालों जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो अंकुर सालों दिया जैसा हो नारे लगाए
इस दौरान रचना वर्मा ने भी गांव से अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ टोंक जिले की सीमा से लेकर मुंडिया मैं परिवर्तन यात्रा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया साथ ही पुष्प वर्षा की गई वहीं गांव से आए सैकड़ो महिलाओं ने भी गीत गाकर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया पूर्व सरपंच शंकर लाल मीणा भाजपा नेता राम रतन गुर्जर सेदारिया ने भी कार्यक्रम बढ़ चढ कर भाग लिया ।

0 Response to "निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे अंकुर सालोंदिया ने भी दिखाया दमखम"
एक टिप्पणी भेजें