कर्नल किरोडी की जयन्ती मनाई
निवाई। स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की 84वीं जयंती पर देवनारायण गुर्जर छात्रावास में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीटीआई देवनारायण गुर्जर ने कहा कि कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला सर्व समाज के नेता थे। उन्हें सभी लोग आदर्श के रूप में मानते थे। उन्होंने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला समाज के लोगों को संदेश देते थे कि समाज को अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा चाहिए। समाज में पढ़ी-लिखी मां चाहिए। शिक्षित मां एक तरफ 100 शिक्षक एक तरफ है। अंग्रेजी सीखो और नशा मत करो। 15 साल की इमरजेंसी लगा दो केवल शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा कोई खर्च नहीं होना चाहिए। समाज के सभी लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए खर्चा करना चाहिए। इसी प्रकार प्रधानाध्यापक गिरिराज गुर्जर ने भी स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है। इस दौरान राजू बांसवाड़ा, हरिप्रसाद बिधूड़ी, सुरेश गुर्जर, राजेश गुर्जर प्रधानाध्यापक, रामलखन, शिवराज चौहान, गिरिराज व्याख्याता, हरिराम हरसल, देवनारायण हरिपुरा, हनुमान फागण, प्यारसिंह कसाना, रमेश, कजोड़, हरिकिशन, रामदयाल गोवर्धनपुरा सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "कर्नल किरोडी की जयन्ती मनाई"
एक टिप्पणी भेजें