राजकीय वरिष्ठ उपा संस्कृत विद्यालय करीरिया के दो छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
निवाई। राजकीय वरिष्ठ उपा संस्कृत विद्यालय करीरिया के दो छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य वेदप्रकाश मिश्र ने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग की राज्य स्तर प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर से 13 सितंबर के मध्य राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय खेरताल अलवर में आयोजित की गई जिसमें स्थानीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षक भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में पांच खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिनमें से हनुमान गुर्जर का 5 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में और नितेश जाट का कबड्डी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयन किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन व सम्मान किया और उन्हें सामान्य शिक्षा की आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त करने हेतु अग्रिम बधाई दी।

0 Response to "राजकीय वरिष्ठ उपा संस्कृत विद्यालय करीरिया के दो छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन"
एक टिप्पणी भेजें