Advertisement

कांग्रेस सरकार की विदाई तय-चतुर्वेदी

कांग्रेस सरकार की विदाई तय-चतुर्वेदी

 


भाजपा की परिवर्तन यात्रा निवाई में हुआ भव्य स्वागत

(भागचंद कौशिक)

निवाई।  भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के निवाई पहुंचने पर भाजपाईयों ने जगह-जगह स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा जयपुर -टोंक रोड होते हुए गंगा जमुना गार्डन में पहुंची जहां जनसभा आयोजित हुई। जनसभा को राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित किया। राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि निवाई में भाजपा बड़े मार्जन से जीत रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, जंगलराज, बिजली संकट व बनास नदी में बजरी माफियाओं के आंतक के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री व विधायक जनता को लूट रहे हंै। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा गहलोत सरकार के कुशासन के खिलाफ है। राजस्थान में साधु संत भी सुरक्षित नहीं है। साधु संतों की हत्या की जा रही है। महिलाएं सुरक्षित निकल नहीं सकती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजस्थान में बिजली मिले, राजस्थान में कानून व्यवस्था में सुधार हो, इसके लिए परिवर्तन जरूरी है।



 किसानों, युवाओं व महिलाओं को झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई हैं। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद सुरेंद्रसिंह नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश का जो मान सम्मान बढ़ाया है वह अकल्पनीय है। राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी विधायकों को लूट की छूट दे रखी है। डॉ. किरोडी ने कहा कि अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का पाच साल तक बिस्तर गोल रखा है। अब पायलट ने गहलोत का बिस्तर गोल करेगें। अशोक गहलोत सरकार में प्रदेश में खुली लूट मची हुई है। सभा में सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया धन्यवाद भाषण दिया। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन टाटावत ने यात्रा में आए नेताओं का बनस्थली मोड पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोठवाल, जिला प्रभारी मुकेश पारीक,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जवाहरसिंह बेडम, मानसिंह गुर्जर,भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, जिला संयोजक शंकरलाल ठाडा, विधानसभा संयोजक खेमचंद जैन, प्रधान रामावतार लांगडी, रतनी चन्देल, विस्तारक रोशन शर्मा, सतीश चन्देल, प्रभु बाडोलिया, रचना वर्मा, अंकुर सालोदिया, सीताराम रैगर, पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, दयाराम जाट, मदनलाल सैनी, प्रताप सिंह, रतनदीप गुर्जर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिकट दावेदारों ने दिखाया दमखम- परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश नेताओं को निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जताने वाले उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया। कई दावेदारों ने तो जेसीबी मशीन से परिवर्तन यात्रा पर पुष्पवर्षा की।

दावेदारों के होर्डिगों से अटा रहा जयपुर रोड- निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे टिकट के दावेदारों ने पूरे जयपुर रोड को बेनरों व होर्डिंगों से पाट दिया।

0 Response to "कांग्रेस सरकार की विदाई तय-चतुर्वेदी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status