Advertisement

 शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकान्त सिंह ने मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश

शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकान्त सिंह ने मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश


निवाई | गत विधानसभा चुनाव मे निवाई क्षेत्र के जिन मतदान केन्द्रो पर कम प्रतिशत मतदान हुआ। उन पर इस बार शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकान्त सिंह ने मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। रिटरिंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि गत विधान सभा चुनाव मे निवाई विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर मतदान केन्द्रो पर कम मतदान हुआ था। इस बार विधान सभा चुनाव 2023 में बूथलेवल अधिकारी, पटवारी, ग्राम विकास  अधिकारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को निर्देशित कर उन मतदान केन्द्रो पर इस बार शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझते हुए संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि गत विधान सभा चुनाव में मतदान केन्द्र मेहताबपुरा में जीरो प्रतिशत, सिरस में 0.16 व 7.75 प्रतिशत, मतदान केन्द्र श्योसिंहपुरा मे 5.58 प्रतिशतए नटवाडा में 48.21 व 54.71 प्रतिशत, बूथकेन्द्र वनस्थली मे 46.55 प्रतिशत बिचपडी मतदान केन्द्र पर 49.14 प्रतिशतए निम्हेडा में 56.66 प्रतिशत, बडा नयागांव मे 57.45 प्रतिशत, ललवाडी में 59.08 प्रतिशत नयाटीला में 59.40 प्रतिशत कुरेडा मे 59.50 प्रतिशत बहड में 59.71 प्रतिशत नाहरवाडी मे 59.90 प्रतिशत मतदान हुआ था जो चुनाव आयोग की मनसा के अनुरूप कम था।

0 Response to " शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकान्त सिंह ने मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status