आज से होंगे नामांकन दाखिल, निर्वाचन विभाग ने तैयारियां दिया अंतिमरूप
पांच लोगों को ही मिलेगा प्रवेश
निवाई। निवाई विधान क्षेत्र 95 में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर से प्रत्याशियों के नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए उपखण्ड कार्यालय पर कक्ष स्थापित कर अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जाएगी। इसके बाद 9 नवंबर को नामांकन वापसी होने के साथ चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे नामांकन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए उपखंड कार्यालय परिसर में पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा एवं नामांकन भरने के दौरान आने वाले जुलूस को रेलवे फाटक के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रेलवे फाटक के बाद मात्र तीन वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रत्याशी सहित मात्र 5 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इधर प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पार्टी भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

0 Response to "आज से होंगे नामांकन दाखिल, निर्वाचन विभाग ने तैयारियां दिया अंतिमरूप"
एक टिप्पणी भेजें