मुरली मनोहर नया मंदिर में भगवान के शरद पूर्णिमा पर लगाया खीर का भोग, भोर तक चली भजनों की बयार
निवाई। उपखंड क्षेत्र के गांव रजवास में शुक्रवार रात्रि को मुरली मनोहर नये मंदिर में खीर का भोग लगाया गया। वहीं भोर तक भजनों की सरिता बहती रही। पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान मुरली मनोहर की आकर्षक झांकी सजाई गई। साथ ही मंदिर की भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भजन संध्या में डॉ. जगदीशनारायण शर्मा जयपुर, भगवान सहाय चौधरी, शिवानी शर्मा, उर्मिला शर्मा, घनश्याम शर्मा, रामलाल जाट, सत्यनारायण जाट, लखन राव, श्योजी गुर्जर ने भजनों की एक से एक प्रस्तुतियां देकर भक्तों को आनंदित किया। वहीं मध्य रात्रि को 12 बजे खीर का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जगदीश मिलानिया, रामदयाल भेंडवाल, किशन चौधरी, सूरज मिलानिया, रमेश भेंडवाल, राजाराम होलीवाले व श्योजी मिलानिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "मुरली मनोहर नया मंदिर में भगवान के शरद पूर्णिमा पर लगाया खीर का भोग, भोर तक चली भजनों की बयार"
एक टिप्पणी भेजें