IND vs ENG: 'तुम खुद को वर्ल्ड चैंपियन कहते हो?', इंग्लैंड की हार से सकपकाए भारतीय टीम के पूर्व कोच, जमकर लगाई लताड़
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड की पांचवीं हार के बाद गत चैंपियन टीम पर जमकर भड़ास निकाली है। इंग्लैंड को रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत के हाथों 100 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लिश टीम मौजूदा टूर्नामेंट में छह में से केवल एक मैच जीत सकी है।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रविवार को गत चैंपियन इंग्लैंड पर जमकर भड़ास निकाली है। इंग्लैंड को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर भारत के हाथों 100 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा।भारत ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। मैच में कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड इस हार से जरूर बिखरा हुआ महसूस करेगी।इंग्लैंड बिखर जाएगा। दर्शक, समर्थक सब बिखर जाएंगे। क्योंकि वो हार गए। 17 ओवर मैच में बचे थे जब न्यूजीलैंड ने उन्हें हराया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो 20 ओवर में ऑलआउट हुए। वो मैच जल्दी खत्म हुआ। फिर श्रीलंका के खिलाफ वो 30 ओवर में ढेर हुए, जहां श्रीलंका ने 25 ओवर में लक्ष्य हासिल करके मैच समाप्त किया। भारत के खिलाफ टीम 35 ओवर में ऑलआउट हो गई।
रवि शास्त्री ने गिनाया बड़ा फर्क
रवि शास्त्री ने भारत और इंग्लैंड के बीच का बड़ा फर्क गिनाया कि वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप जबकि इंग्लिश आखिरी स्थान पर है।
आप खुद को वर्ल्ड चैंपियंस कहते हैं? इसका मतलब है कि वो अपने प्रदर्शन से दुखी नहीं हैं तो कौन होगा? अगर कोईपूछे कि भारत और इंग्लैंड के बीच क्या फर्क है तो 8 टीमों का होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी को बनाओ लक्ष्य
रवि शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड को शेष टूर्नामेंट में अपनी साख के लिए खेलना चाहिए और साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने पर ध्यान देना चाहिए। पता हो कि वर्ल्ड कप 2023 में प्वाइंट्स टेबल में टॉप-7 देश और मेजबान पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफिकेशन मिलेगा। में टॉप-7 देश और मेजबान पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफिकेशन मिलेगा।
यहां से इंग्लैंड को अपनी साख के लिए खेलना चाहिए। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शीर्ष आठ टीमें क्वालीफाई कर पाएंगी। अगर इंग्लैंड आखिरी दो स्थानों पर रही तो कल्पना कीजिए कि उनकी जैसी दिग्गज टीम चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होगी।

0 Response to " IND vs ENG: 'तुम खुद को वर्ल्ड चैंपियन कहते हो?', इंग्लैंड की हार से सकपकाए भारतीय टीम के पूर्व कोच, जमकर लगाई लताड़"
एक टिप्पणी भेजें