Advertisement

साधारण अपराध के लिए भी जल्लाद बन रहा ईरान, महज सात महीने में 419 लोगों को दी गई फांसी

साधारण अपराध के लिए भी जल्लाद बन रहा ईरान, महज सात महीने में 419 लोगों को दी गई फांसी


 

ईरान खतरनाक दर से लोगों को फांसी की सजा दे रहा है। इस साल के शुरुआती सात माह में ईरान में 419 लोगों को फांसी की सजा दी है। यह 2022 की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र। ईरान खतरनाक दर से लोगों को फांसी की सजा दे रहा है। इस साल के शुरुआती सात माह में ईरान में 419 लोगों को फांसी की सजा दी है। यह 2022 की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

प्रदर्शन करने वाले सात लोगों को फांसी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में ईरान में मानवाधिकार की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि गत सितंबर 2022 में शुरू हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए सात लोगों को फांसी की सजा दी गई।

ईरान में क्यो हुआ था बवाल?

सितंबर में इस्लामिक ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर नैतिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार 22 वर्षीय महासा अमीनी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

गुटेरस ने कहा कि इन सभी सात मामलों में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत न्यायिक कार्यवाही के लिए उचित प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई की जरूरतों को पूरा नहीं किया गया। पर्याप्त और समय पर कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान नहीं किया गया और यातना देकर अपराध कबूल कराया गया।

उन्होंने कहा कि शुरुआती सात माह में फांसी दिए जाने वाले 239 लोगों को नशा संबंधी अपराध के लिए सजा दी गई। यह गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 98 प्रतिशत की वृद्धि है।

0 Response to "साधारण अपराध के लिए भी जल्लाद बन रहा ईरान, महज सात महीने में 419 लोगों को दी गई फांसी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status