Advertisement

 आवंटित मात्रा से 50 प्रतिशत गेहूं का वितरण करने पर 5 राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित

आवंटित मात्रा से 50 प्रतिशत गेहूं का वितरण करने पर 5 राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित


टोंक। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह अक्टूबर में आवंटित मात्रा से 50.53 प्रतिशत ही गेहूं का वितरण करने पर 5 राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित किया है। जिला रसद अधिकारी ने मोहन लाल देव बताया कि उचित मूल्य दुकानदार राधेश्याम सैन ग्राम निमोला तहसील टोंक, जीएसएस ग्राम खंडवा तहसील निवाई, विजय कुमार टोंक शहर, मुकेश मीना ग्राम थांवला तहसील देवली एवं राजेंद्र कुमार ग्राम खातोली तहसील उनियारा द्वारा 50.53 प्रतिशत ही गेहूं का वितरण करने पर लाइसेंस निलंबित किया है। इसी प्रकार 75 प्रतिशत से कम गेहूं का वितरण करने पर 35 उचित मूल्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

0 Response to " आवंटित मात्रा से 50 प्रतिशत गेहूं का वितरण करने पर 5 राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status