जांगिड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर 8 नवंबर तक होगा जोड़ों का पंजीयन
गुरुवार, 2 नवंबर 2023
Comment
पीपलू | जांगिड़ समाज के तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर कस्बे के श्री विश्वकर्मा मंदिर में तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड रानोली व सम्मेलन अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड़ बनवाड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 27 नवंबर को होने वाले तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन करने पर जोर दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि 51 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य रखा है। सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारी गांवो में समाज बंधुओ से संपर्क कर रहे है। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति ने जोङा पंजीयन 8 नवबर तक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जगन्नाथ जांगिड झिराणा, महामंत्री केदार पीपलू, ओमप्रकाश बगड़ी, मिठ्ठालाल, जगदीश, भंवरलाल सहित सभी समाजबंधु मौजूद रहे।

0 Response to " जांगिड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर 8 नवंबर तक होगा जोड़ों का पंजीयन"
एक टिप्पणी भेजें