निवाई | निवाई विधान सभा 2023 का सफल संचालन को लेकर रिटरिंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशन में चुनाव कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। रिटरिंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि चुनाव कन्ट्रोल रूम तहसील कार्यालय में स्थापित किया गया है जिसके टेलीफोन नम्बर 01438-222083 है जो 24 घंटे राउंड द क्लॉक सक्रिय है। उन्होंने बताया कि चुनाव के सफल संचालन हेतु मतदाता सूची प्रकोष्ठ, चुनाव संचालन एवं मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, न्यायिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नाम निर्देशन आरओ, लेखा खर्च प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों की स्थापना की गई है जो चुनाव कार्यालय में संचालित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी चुनाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत कन्ट्रोल रूम में कर सकता है।
0 Response to " विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव कन्ट्रोल रूम में स्थापित"
0 Response to " विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव कन्ट्रोल रूम में स्थापित"
एक टिप्पणी भेजें