Advertisement

 अब तक एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

अब तक एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन


10 आवेदनों की हुई बिक्री
निवाई | विधानसभा चुनाव 2023 के तहत निवाई विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडने के इच्छुक किसी भी प्रत्याशी ने गुरूवार तक कोई नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामाकंन प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हो चुकी है। परन्तु निवाई विधान सभा क्षेत्र से किसी भी दल के उम्मीदवार ने इन चार दिनों में नामांकन नहीं भरा है। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है। नामांकन पत्र खरीद, नामांकन पत्र दाखिल करने व जाँच सहित सभी के लिए अधिकारी कर्मचारी 11 बजे से 3 बजे  दोपहर तक सक्रिय हंै। कानून व्यवस्था के लिए नामांकन स्थल एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय के बाहर बेरिकेट्स लगाकर पुलिस जाप्ता तैनात है। चुनाव कार्यालय के सभी प्रकोष्ठ नामांकन पत्र भरवाने व जमा करने वाले प्रत्याशियों के आगमन का इंतजार कर रहे है। चुनाव कार्यालय की ओर से अब तक 10 नामांकन आवेदनों की बिक्री हुई है।

0 Response to " अब तक एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status