चुनाव की सफलता के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की है महत्त्वपूर्ण भूमिका-चुनाव पर्यवेक्षक संदीप कुमार
निवाई। विधानसभा आम चुनाव 2023 हेतु विधानसभा निवाई-मालपुरा चुनाव पर्यवेक्षक संदीप कुमार ने सोमवार को निवाई उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं कन्ट्रोल रूम का आकस्मिक दौरा कर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रिटर्रिंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि सोमवार को चुनाव पर्यवेक्षक संदीप कुमार ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियो एवं कर्मचारियों को राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 को सम्पन्न कराने में सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने कहा कि चुनाव की सफलता के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है सभी कर्मचारी लगन से कार्य करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की सुनिश्चिता करे। रिटर्रिंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि ऑब्जर्वर संदीप कुमार ने तहसील में बने चुनाव कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां लगे कार्मिकों को चुनाव संबंधित कार्य प्रणाली की जानकारी ली। तथा सुचारू रूप से चुनाव कार्य करने के निर्देश दिए। ऑब्जर्वर के साथ उपखंड अधिकारी पीपलू वर्षा शर्मा, लायजनिंग अधिकारी सुल्तानसिंह मीना, तहसीलदार पीपलू इन्द्रजीत सिंह, नायब तहसीलदार अरविन्दकुमार शर्मा, निजी सहायक अरविंद पाटीदार, चुनाव कार्यालय प्रभारी अमित जोशी व आलोक मिश्रा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to "चुनाव की सफलता के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की है महत्त्वपूर्ण भूमिका-चुनाव पर्यवेक्षक संदीप कुमार"
एक टिप्पणी भेजें