मिशन ग्रुप से पीडित परिवार को 1 लाख 51 हजार 100 रूपए का मिला आर्थिक सहयोग
बुधवार, 20 दिसंबर 2023
Comment
निवाई | ग्राम पंचायत सुनारा निवासी पप्पूलाल मीणा का निधन हो गया। लंबी बीमारी के इलाज के चलते अब इस परिवार की हालत बहुत ही दयनीय है और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। परिवार में इनकी धर्मपत्नी अनिता देवी व 4 पुत्रियां व एक 2 वर्ष का छोटा पुत्र है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बाबूलाल मीणा ने बताया कि परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए युवाओं द्वारा व्हाटसप पर मिशन स्वर्गीय पप्पूलाल मीणा गांव सुनारा ग्रुप बनाकर दान दाताओं के सहयोग से मिशन सफल हुआ है इससे इस परिवार को मिशन ग्रुप से 1 लाख 51 हजार 100 रूपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। इस राशि का बहुत जल्द बच्चों के नाम एफडी करवाई जाएगी। जिससे पीडित परिवार को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

0 Response to " मिशन ग्रुप से पीडित परिवार को 1 लाख 51 हजार 100 रूपए का मिला आर्थिक सहयोग"
एक टिप्पणी भेजें