सेवानन्दगिरी महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होगे कई अनुष्ठान
बुधवार, 20 दिसंबर 2023
Comment
निवाई | अद्वैत आश्रम हरभांवता पर बह्मलीन संत सेवानन्दगिरी महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस गुरू नवमी को हरभाँवता आश्रम पर संत बालकानंदगिरी महाराज के सानिध्य मे कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेगे। हरभांवता आश्रम से कजोड़मल कसाणा ने बताया कि 20 दिसंबर को रात्री जागरण का आयोजन किया जायेगा तथा 21 दिसंबर को बालकानंदगिरी महाराज द्वारा दोपहर 12 बजे सेवानन्दगिरी महाराज की समाधी स्थल पर पूजा अर्चना की जायेगी जिसके बाद महाआरती का आयोजन होगा एवं श्रद्वालुओ को महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सेवानन्दगिरी महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस पर टोंक, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, दौसा, भरतपुर, करौली, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा एवं बूंदी सहित राजस्थान से श्रद्वालु आश्रम पर दर्शनो के लिए पहुंचते है।

0 Response to "सेवानन्दगिरी महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होगे कई अनुष्ठान"
एक टिप्पणी भेजें