Advertisement

 आचार संहिता हटने के बाद भी पट्टो का नहीं किया जा रहा वितरण

आचार संहिता हटने के बाद भी पट्टो का नहीं किया जा रहा वितरण


निवाई | चुनाव आचार संहिता हट जाने के बावजूद भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा पट्टा वितरण कार्य शुरू नहीं किया हैं। जानकारी के अनुसार चुनाव आचार संहिता लग जाने के कारण पट्टो का वितरण बंद कर दिया था। करीब दो सौ पट्टे तैयार पडे हैं जिनका वितरण नहीं किया है जिससे लोगों को उनका मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि पट्टा बनाने के लिए नगरपालिका में करीब 5 सौ फाईलें जमा हैं। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पट्टा वितरण के लिए चलाया गया अभियान की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2024 निश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा अभियान के अन्तर्गत अब तक 4 हजार 7 सौ पटटे वितरित किए जा चुके हैं। अधिशासी अधिकारी मनोहरलाल जाट ने बताया कि विधान सभा के चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की वजह से पट्टा वितरण कार्यक्रम रोक दिया गया था। निवार्चन विभाग द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आचार संहिता को हाल ही में हटाया गया है। शीघ्र ही पट्टो का वितरण शुरू किया जाएगा।

0 Response to " आचार संहिता हटने के बाद भी पट्टो का नहीं किया जा रहा वितरण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status