Advertisement

 सूरतपुरा में रक्तदान को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया 101 यूनिट का रखा लक्ष्य

सूरतपुरा में रक्तदान को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया 101 यूनिट का रखा लक्ष्य



दौसा | रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप शाखा दौसा एवं समस्त युवा टीम सूरतपुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्व. श्री भाई रामसिंह जी (डोडया) की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन मंडावरी ,लालसोट ,सूरतपुरा, बिलोना,बिनौरी में रवि जोरवाल राकेश गोराला विनोद सूरतपुरा अमित मंडावरी रिंकू सूरतपुरा विकाश सूरतपुरा बुद्धि सूरतपुरा,विजय सूरतपुरा, सिंगर एच.आर. मानसिक मीना, गिर्राज मीना, एवं साथीयो की उपस्थित में हुआ। ग्रुप मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र सूरतपुरा (लालसोट) दौसा में  24 दिसंबर 2023 रविवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा जिसमे सभी साथियों ने शहर व गांव की जनता से मांग की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करे जिससे विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर जरुतमन्दों की मदद कर किसी का जीवन बचाया जा सके।


0 Response to " सूरतपुरा में रक्तदान को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया 101 यूनिट का रखा लक्ष्य"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status