टोंक महोत्सव का हुआ आगाज
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
नवाब अमीरुद्दौला की कब्र पर पुष्पांजलि एवं रन फॉर टोंक से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
टोंक। जिला प्रशासन के सहयोग एवं अंजुमन सोसायटी खानदाने अमिरिया और टोंक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नवाब अमीरुद्दौला की कब्र पर पुष्पांजलि, अन्नपूर्णा श्री गणेश निमंत्रण एवं रन फॉर टोंक से टोंक महोत्सव की शुरुआत हुई। उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, पूर्व नवाब आफताब अली खान, साहिबजादा हामिद अली खान, हनुमान सिंह सोलंकी, सुजीत सिंहल, हरिप्रसाद बैरवा, मणिन्द्र बैरवा, एपीआरआई के पूर्व निदेशक मुजीब अता आजाद, एडीईओ चौथमल चौधरी, सीबीईओ सीताराम गुप्ता, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा, पीआरओ अपूर्व शर्मा, कवि प्रदीप पंवार एवं जनसंपर्क कर्मी रिजवान अनीस सहित अन्य लोगों ने रन फॉर टोंक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर टोंक में पुलिस एवं आरएसी के जवान सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्काउट गाइड के वॉलिंटियर्स ने भाग लिया। रन फॉर टोंक रैली बड़ा कुआं से मोतीबाग, धन्ना तलाई कृषि मंडी होते हुए अरबी-फारसी शोध संस्थान पहुंची। रन फॉर रैली के एपीआरआई में पहुंचने के बाद संस्थान में रियासतकालीन प्रर्दशनी, सेमीनार, स्कालर्स एवं साहित्यकारों का व्याख्यान आयोजित किया गया।
पुष्पांजलि एवं रन फॉर टोंक कार्यक्रम के दौरान साहिबजादा मुमताज अली खान, साहिबजादा मोहम्मद अहमद, सईद उर रहमान, वाहिद उर रहमान, शहर काजी ताहिरूल इस्लाम, काजी इक़बाल हाशमी, अब्दुल कवि खान, अब्दुल ग़नी, सरवत अली, अब्दुल मुनीम खान, जुनेद असलम, शायर डॉ. जिया टोंकी, शब्बीर नागौरी सहित अन्य उपस्थित थे।
आज होगा इन कार्यक्रमों का आयोजन
महोत्सव के दूसरे दिन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे सआदत पवेलियन में क्रिकेट प्रतियोगिता, 10 बजे खलील क्लब में टेनिस, 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला खेल स्टेडियम मंे बैडमिंटन, दोपहर 1 बजे अरबी फारसी शोध संस्थान में पंजा लड़ाना प्रतियोगिता तथा रात्रि 8 बजे कृषि ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

0 Response to " टोंक महोत्सव का हुआ आगाज"
एक टिप्पणी भेजें