Advertisement

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहेला में निःशुल्क यूनिफार्म फैब्रिक का वितरण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहेला में निःशुल्क यूनिफार्म फैब्रिक का वितरण


टोंक। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहेला में राज्य सरकार एवं समग्र शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के द्वारा बुधवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, एसीबीओ नरेंद्र कुमार सोगानी एवं आरपी नरेंद्र सोनी ने कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफार्म फैब्रिक का वितरण किया। यूनिफार्म वितरण में ग्राम पंचायत सरपंच शांति देवी, एसडीएमसी सदस्य लक्ष्मीनारायण गुर्जर एवं पोखर लाल रोलाणिया, प्रधानाचार्य लल्लू लाल शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य खेमचंद महावर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का अवलोकन कर निश्चित समय में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर अंक फीडिंग करने के निर्देश दिये।

0 Response to " राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहेला में निःशुल्क यूनिफार्म फैब्रिक का वितरण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status