Advertisement

 विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक आयोजित

विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक आयोजित



विकसित भारत संकल्प यात्रा को जिले में सफल बनाया जाएं- डॉ. ओमप्रकाश बैरवा
टोंक। भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिले में सफल क्रियान्वयन एवं संबंधित पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. ओम प्रकाश बैरवा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कलक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन एक शिविर का निरीक्षण अवश्य करंे। साथ ही, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की विकसित भारत संकल्प यात्रा में हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लें। जिससे जिले को अग्रणी स्थान दिलाया जा सके।
जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं की ग्राम-पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करें और वंचितों को तुरंत मौके पर लाभान्वित कर राहत दिलाएं। उन्हांेने शिविरों में माय भारत पोर्टल के माध्यम से 18-29 आयु के युवाओं को विकसित भारत की शपथ दिलाने, सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने, मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थियों के वीडियो रिकार्ड कर अपलोड करने तथा फ्लैगशील योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों का डाटा नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के सीईओ देशलदान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह गुर्जर, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा, शिक्षा विभाग की डीईओ मीना लसाड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to " विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status