जिला उपभोक्ता आयोग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साक्षात्कार 15 फरवरी को
बुधवार, 27 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पद की भर्ती के साक्षात्कार 15 फरवरी-2024 को प्रात: 11 बजे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, टोंक में आयोजित किए जायेंगे। आयोग के अध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत ने बताया कि आवेदक मूल दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

0 Response to "जिला उपभोक्ता आयोग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साक्षात्कार 15 फरवरी को"
एक टिप्पणी भेजें