Advertisement

आहरण वितरण अधिकारी बीमा दावा प्रपत्र को एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड कराएं

आहरण वितरण अधिकारी बीमा दावा प्रपत्र को एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड कराएं

(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक गोपाल सिंह मीणा ने जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के बीमा दावा प्रपत्र को एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है, ताकि 1 अप्रेल 2024 से 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों का बीमा परिपक्वता स्वत्व भुगतान 1 अप्रेल 2024 को ऑनलाइन किया जा सके। सहायक निदेशक ने बताया कि ऐसे कार्मिक जिनकी जन्मतिथि 1 अप्रेल 1964 से 31 मार्च 1965 के बीच है एवं उनकी पॉलिसी 1 अप्रेल 2024 को परिपक्व हो रही है, उनके लिए जिले में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा बीमा पॉलिसी परिपक्वता स्वत्व भुगतान अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सेवानिवृत होने वाले कार्मिक अपने बीमा दावा प्रपत्र मय मूल पॉलिसी की दोनो साइड की प्रति एवं पासबुक व पदस्थापन विवरण एसआईपीएफ पोर्टल पर 15 जनवरी-2024 तक आवश्यक रूप से अपलोड करें।

0 Response to "आहरण वितरण अधिकारी बीमा दावा प्रपत्र को एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड कराएं"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status