भीलवाड़ा विधायक कोठारी ने जिला पुलिस अधीक्षक से शहर की कानून व्यवस्था मजबूत करने की चर्चा की
बुधवार, 27 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:विशाल पारीक)
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने हाल ही में शहर में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की व दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही।
इनमें मुख्य मुद्दे निम्न थे -
भीलवाड़ा शहर में कुंवाड़ा खान स्थित वर्षों पुराने हनुमान मंदिर जहां पर निवासरत एक परिवार द्वारा करीब 35 वर्षों से अधिक समय से उक्त मंदिर की सेवा पूजा की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा उस परिवार को परेशान किया जा रहा है तथा वहां उनका रहना दूभर कर रखा है। हनुमान मंदिर को तोड़कर कब्रिस्तान का कब्जा करना चाह रहे हैं।
वैभव नगर में पिछले दिनों अवैध वसूली को लेकर गोलियां चली तथा पत्थरबाजी जैसी घटना की गई। ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही आवश्यक है।
संतोषी माता मंदिर रोड़ पर सरकारी भूमि जो की प्रोढ़ शिक्षा विभाग की भूमि है, उस पर समुदाय विशेष द्वारा गेट खोल दिया गया तथा 20 फीट आगे तक जमीन पर अतिक्रमण किया जा चुका है। आसपास के क्षेत्रवासियों के द्वारा भी सरकारी भूमि पर गेट खोल रखे हैं। अतः इनके उचित समाधान की आवश्यकता है।
दिनांक 24 दिसंबर 2023 को संबोधि में यार्न सुपरवाइजर महावीर कुमावत फैक्ट्री से घर जा रहे थे। सुबह लगभग 6:00 बजे 100 फीट रोड पर 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू से हमला कर लूट की वारदात की गई तथा महावीर कुमावत की हालत गंभीर होने से उदयपुर रेफर किया गया। ऐसे असामाजिक तत्वों के ऊपर अविलंब कार्यवाही की बात की गई।
विगत दिनों से शहर में आए दिन लूटपाट, चाकूबाजी की घटना हो रही है। 100 फीट व 200 फीट रोड़ पर जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है। आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाये, ताकि सामान्य जन को राहत मिले और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसी जावे।
सभी विषय पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने समझे व संबंधित अधिकारियों में सीओ सिटी देशराज गुर्जर व प्रताप नगर एस च ओ महावीर मीणा को बुलाकर तुरंत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आरोपियों पर शीघ्र कार्यवाही के साथ ही क्षेत्र में आपराधिक मामलों में लिप्त रहने वालों पर सख्त नजर रखी जाए। साथ ही उन्होंने विधायक एवं प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं हो उसकी पूरी व्यवस्था करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में भगवान सिंह चौहान, एडवोकेट लादू लाल तेली, रामनाथ योगी, कन्हैया लाल स्वर्णकार, विजय सोनी, देवी लाल गुर्जर, विश्व बंधु सिंह राठौड़, सुनील जागेटिया, कांति लाल जैन, बाबू लाल टांक, शंभू लाल वैष्णव, सत्यम शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार उपस्थित थे।

0 Response to "भीलवाड़ा विधायक कोठारी ने जिला पुलिस अधीक्षक से शहर की कानून व्यवस्था मजबूत करने की चर्चा की "
एक टिप्पणी भेजें