Advertisement

26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर स्टेज शो का आयोजन

26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर स्टेज शो का आयोजन

 


(रिर्पोटर:पवन गर्ग)

भीलवाडा। सिख समाज द्वारा नगर परिषद् के सहयोग से 26 दिसम्बर ’’वीर बाल दिवस’’ पर नगर परिषद् टाउन हॉल में शाम 7 बजे से स्टेज शो करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में चारांे साहिबजादों की शहादत का इतिहास मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।गुरूद्वारा सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि 21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक ये दिन सिक्ख पंथ में शहीदों का सप्ताह मनाया जाता है। इन्हीं दिनों में श्री गुरू गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादे और उनके शिष्य देश और धर्म की खातिर शहीद हुए।चारों साहिबजादों और अनेक सिक्ख देश और धर्म की खातिर शहीद हुए है। चारों साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए देश के प्रधानमंत्री जी ने 26 दिसम्बर को ’’वीर बाल दिवस’’ घोषित किया है। अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हमें अपने इतिहास की जानकारी हो और हमारी नौजवान पीढ़ी अपने अद्वितीय इतिहास पर गौरव महसूस करें।

                           गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बंधु से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है कि ताकि इस गौरवमयी इतिहास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।

0 Response to "26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर स्टेज शो का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status