राज्य सरकार से छात्रवृत्ति एवम् विकलांगो एवम् पेन्शनरों की राशि जारी करने की मांग मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
(रिर्पोटर:पवन गर्ग)
भीलवाड़ा। राजस्थान में भाजपा के प्रचण्ड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के गठन को लेकर बाबा रामदेव समता आन्दोलन समिति एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने नवगठित सरकार का बधाई देतेे हुए । मुख्यमंत्री से विगत ढेड वर्षो से लम्बित स्कूली एवं कॉलेज छात्रो की छात्रवृत्तियॉ । विकलांगों, विधवाओं एवम् पेन्शन धारको को लम्बित पडी पेन्शन राशि स्वीकृत कर राज्य सरकार से अविलम्ब राहत प्रदान करने की मांग की है।बाबा रामदेव समता आन्दोलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवम् भाजपा अनु.जाति के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष दयाराम दिव्य ने राज्य में पूर्व में ढेड से दो साल से बकाया स्कूली व कॉलेज छात्रो की छात्रवृति। विभिन्न वर्गो विधवा विकलांग, वृद्ध की लम्बित पेन्शन को अविलम्ब जारी करने की मांग की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संचालित योजनाओ, पालनहार योजना, छात्रवृत्ति आदि लम्बित पेन्शन राशि को लेकर राज्य सरकार को भेजे ज्ञापन में आग्रह किया कि पूर्व सरकार द्वारा शिक्षा विभाग एवम् कॉलेज शिक्षा स्तर सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की और से संचालित योजनाओं के तहत आने वाली राशि के अभाव में राज्य के लाखों छात्रवृत्ति एवम् पेन्शन धारक काफी परेशान है। वहीं ग्रामीण क्षैत्रो से शहरो में आकर पढने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृति के अभाव में काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है।

0 Response to "राज्य सरकार से छात्रवृत्ति एवम् विकलांगो एवम् पेन्शनरों की राशि जारी करने की मांग मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें