Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का लेवे लाभ-रविकांत सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का लेवे लाभ-रविकांत सिंह



निवाई | ग्राम पंचायत जोधपुरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह, सरपंच उच्छव कंवर, विकास अधिकारी रानू इंकिया, तहसीलदार अजीत बुंदेला व ग्राम विकास अधिकारी गणराजसिंह नरूका द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर में सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले जिसके लिए सरकार द्वारा यह यात्रा सरकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। इस अवसर पर डीआर रामजीलाल बैरवा, नंदकिशोर शर्मा, पीइइओ चंद्रकला भूषण, भंवरसिंह व ग्राम विकास अधिकारी गणराजसिंह नरूका सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। 

0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का लेवे लाभ-रविकांत सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status