वार्ड नंबर आठ के पंच का उप चुनाव 10 जनवरी को
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
नामांकन 2 जनवरी
(रिपोर्टर :ओपी शर्मा)पीपलू | ग्राम पंचायत रानोली के वार्ड नंबर आठ के वार्ड पंच भवानी सोनी के निधनं होने से पंच का पद रिक्त है। नायाब तहसीलदार रानोली श्रीवर्धन लाटा ने बताया कि वार्ड पंच के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोगों सूचना जारी करने की 26 दिसंबर 2023 रखी गई एवं नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 2 जनवरी व नामनिर्देशन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी का समय 3 जनवरी सुबह 10 शाम 3 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का चिन्ह आवंटित कर चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की सुची का प्रकाशन किया जाएगा व 10 जनवरी बुधवार पंचायत मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा व मतदान समाप्ति के पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी।

0 Response to " वार्ड नंबर आठ के पंच का उप चुनाव 10 जनवरी को"
एक टिप्पणी भेजें