सरकारी योजनाओं का लेवे लाभ- रविकांत सिंह
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
निवाई | ग्राम पंचायत वनस्थली में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह, सरपंच लक्ष्मण सिंह, तहसीलदार अजीत बुंदेला व ग्राम विकास अधिकारी निकिता जैन द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले जिसके लिए सरकार द्वारा यह यात्रा विकास केंद्रितए गरीब कल्याण और जनहित कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि शिविरों के आयोजन से केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे सरकार की योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से सभी हितग्राहियों सहित प्रदेश की जनता को पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता विनोद जैन, महामंत्री सुरेंद्र कसाना, शुभम राजेश जैन, अश्वनी द्विवेदी, राजेंद्र यादव, मुकेश शर्मा, कालूराम लूनिया, राजेश यादव, नवीन, दिनेश, महावीर, राजेंद्र शर्मा, गिरिराज गुर्जर, भंवर कुमावत, राम सिंह, रामचंद्र यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी निकिता जैन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to " सरकारी योजनाओं का लेवे लाभ- रविकांत सिंह"
एक टिप्पणी भेजें