जाट समाज का 21वा विवाह सम्मेलन 10मई को
सोमवार, 11 दिसंबर 2023
Comment
टोंक(अशोक शर्मा)। जाट समाज का आगामी विवाह सम्मेलन आखातीज 10 मई 2024 को होगा आयोजित ।जाट समाज विवाह सम्मेलन समिति का हुआ गठन।
जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक नैनूलाल जी बारी खैलनिया की अध्यक्षता में आज रविवार ,10 दिसंबर को जाट धर्मशाला डिग्गी आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष जगदीश टांडी द्वारा पूर्व बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। इसके पश्चात आगामी विवाह सम्मेलन के लिए अध्यक्ष नेनू लाल भारी ने अपनी कार्यकारिणी के नाम उपस्थित समाज बंधुओ के सामने रखें जिनका सर्व सहमति से अनुमोदन किया गया ।
आगामी 21 वां विवाह सम्मेलन आखातीज 10 मई 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। एवं गणेश निमंत्रण 21 फरवरी 2024 बुधवार को रणथंबोर में करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी 21 वां जाट विवाह सम्मेलन के लिए नवगठित कार्यकारिणी
अध्यक्ष -नेनु लाल भारी खेलनिया, उपाध्यक्ष,- उम्मैद दगोलिया, लक्ष्मी नारायण सुरेली, हनुमान पराना, सत्यनारायण जानू, नंदकिशोर बेनीवाल , श्री लाल सांडीवाल, रामकिशन मुंडवाड़िया , महामंत्री - चौथमल नागा, कोषाध्यक्ष -रामकरण बुगालिया डिग्गी, प्रचार मंत्री-रामधन जावल्या पीपलू, सहप्रचार मंत्री-रतन लाल गढ़वाल,
मंत्री प्रभु लाल आचौलिया,
सहमंत्री -रामलाल जी बुरड़क
प्रवक्ता -मुकेश खादवाल,
संयोजक -रामलाल बगड़िया,
सहसंयोजक -बजरंग कुंडरवाल नानेर,
बैठक में पूर्व अध्यक्ष छितरलाल ताखर, प्राचार्य कुंभाराम चौधरी, जगदीश जी टांडी, कजोड़ खेड़ा , धर्मशाला अध्यक्ष-सत्यनारायण जी चौधरी , बद्री दोहण, कन्हैया लाल चौधरी, किशन लाल लांबा, केसर लाल सुला, बद्री दागोलिया, कैप्टन धन्नालाल गढ़वाल, पूरण कौथ, शंकर बडकासलिया, हीरालाल बुगालिया रामनारायण सरूडिया, राजाराम ठुकरान,सहित गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।प्रवक्ता मुकेश खादवाल

0 Response to "जाट समाज का 21वा विवाह सम्मेलन 10मई को "
एक टिप्पणी भेजें