Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप 23 एवं 25 दिसंबर को इन स्थानों पर होंगे आयोजित

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप 23 एवं 25 दिसंबर को इन स्थानों पर होंगे आयोजित

 

टोंक। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के निर्धारित स्थानों पर जागरूकता रथ एवं कैंपों के माध्यम से जिले में आमजन को भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लोगों को मौके पर ही जोड़ा जा रहा है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 23 दिसंबर को सुबह ब्लॉक मालपुरा की ग्राम पंचायत टोरडी में एवं दोपहर को तिलांजू ग्राम में तथा 25 को सुबह ग्राम रिण्डलिया बुजुर्ग में, दोपहर को इंदोली में होगा। इसी प्रकार 23 को सुबह ब्लॉक उनियारा के ग्राम मोहम्मदगढ़ एवं दोपहर को ग्राम गोठड़ा में तथा 25 को सुबह देवली ब्लॉक के ग्राम बालुंदा में एवं दोपहर को बाड़ोली में संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 23 को सुबह ब्लॉक पीपलू के ग्राम डोडवाड़ी में, दोपहर को कठमाणा में, 25 को सुबह ब्लॉक निवाई के ग्राम लुहारा में एवं दोपहर को गुंसी में कैंपों का आयोजन होगा। इसी प्रकार 23 को सुबह टोंक ब्लॉक के ग्राम चंदलाई में एवं दोपहर को घांस में, 25 को सुबह दाखिया में तथा दोपहर को लांबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप 23 एवं 25 दिसंबर को इन स्थानों पर होंगे आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status